मुरादाबाद, मई 10 -- रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की जिला स्तरीय बैठक बुद्धि विहार में हुई। बैठक में एक स्वर से प्रदेश सरकार द्वारा नई बिजली नीति के तहत बिजली को निजी क्षेत्र के हवाले करने, बिजली को कारपोरेट घरानों के हित में महंगा करने की नीतियों का विरोध किया गया। जिला सचिव कामरेड थान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने के फैसले द्वारा जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया। क्योंकि भुगतान का तरीका बदलने से स्मार्ट मीटर की रफ्तार और ओवर रीडिंग का फर्जीवाड़ा वैसा ही रहेगा। पार्टी पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी। बैठक में कामरेड विक्रम सिंह एडवोकेट, चंद्रपाल सिंह आजाद, कासिम अली, एच एन मिश्रा, जाबिर हुसैन, तस्लीम अहमद, याक़ूब सैफी, त्रिमल सिंह, प्यारे खा, श्यामलाल, पवन कुमार, ...