लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।स्मार्ट मीटर को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। शुरुआती दिनों में जहां कम पैसे कटते हैं, वहीं कुछ दिन बाद अचानक कटौती बढ़ जाने से उपभोक्ता परेशान हो जाते हैं और मीटर में गड़बड़ी की आशंका जताने लगते हैं।इस संबंध में गोला के एसडीओ प्रथम अजय कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह सही तरीके से कार्य कर रहा है। कटौती बढ़ने की मुख्य वजह टैरिफ स्लैब और डिमांड चार्ज में बदलाव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...