बिजनौर, मई 2 -- बिजनौर। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विरोध अब उग्र होता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी हालात को और बिगाड़ रही है। अलग-अलग इलाकों से लगातार विरोध की खबरें सामने आ रही हैं, बावजूद इसके न तो कोई ठोस पहल दिख रही है और न ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शनिवार को मोहल्ला काजीपाड़ा, घेर राम बाग रोड स्थित कुँवर पहलवान की टाल के सामने वाली गली में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का स्थानीय महिलाओं ने विरोध कर दिया। आरोप है कि टीम के चार सदस्य आफताब के घर में घुसकर पहले से लगे स्मार्ट मीटर के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर जुट गईं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर को लेकर चुल्हाबली की महिलाओं ने किया प्रदर्शनमहिलाओं का विरोध ...