आजमगढ़, मई 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लालगंज में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को प्रभावी बनाने व उपभोक्ताओ को समय पर रिचार्ज के प्रति जागरूक करने के लिए बिजली विभाग ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। सप्ताह तक चले इस अभियान में विभाग की टीम ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया। स्मार्ट मीटर के उपयोग, रिचार्ज प्रक्रिया और उससे होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान विभाग ने कुल 2082 घरों तक पहुंच बनाई। जिसमें 1557 उपभोक्ताओं ने मौके पर अपना स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराया। वहीं, 132 घरों में ताला बंद मिला। जिससे वहां संपर्क नहीं हो सका। 168 उपभोक्ताओं ने अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराया। जिससे उन्हें समय पर बिजली से जुड़ी जानकारी मिलती रहे। साथ ही 201 उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में स्मार्ट मीटर ऐप इंस्टाल कराकर उन्हें उपयोग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.