हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भीम आर्मी ने लोगों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। उन्होंने स्मार्ट मीटर से आ रहे ज्यादा बिल पर रोष जताते हुए स्मार्ट मीटर के साथ पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर को जोड़ने की भी मांग की है। शनिवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित उर्जा निगम के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीटर में क्या कमी थी कि उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा आ रहा है जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को डरा धमका कर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है जबकि इसका कोई शासनादेश नहीं है। उन्होंने स्मार्ट मीटर के साथ पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर को जोड़ने की मांग की ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.