कानपुर, मई 4 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। स्मार्ट मीटरों को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई इलाकों में प्रदर्शन के बाद रविवार सुबह बर्रा के जरौली फेज वन में बने केस्को के सबस्टेशन में सैकड़ों महिलाएं हाथों में तख्तियां, बैनर-पोस्टर लेकर पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांकेतिक रूप से बिजली के एक स्मार्ट मीटर को जमीन पर पटक कर उस पर चप्पलें बरसाईं। लोगों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद दोगुना बिल आ रहा है। जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर हटाया जाए, नहीं तो सभी स्मार्ट मीटर उखाड़ कर फेंक दिए जाएंगे। जलौली फेज वन स्थित सब स्टेशन में रविवार सुबह सैकड़ों महिलाएं पहुंची। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों को घरों से उखाड़कर बिजलीघर पर पटका,नारेबाजी-प्रदर्शन इस दौरान किसी के हाथ में तख्ती तो किसी के हाथ में बैनर ...