हापुड़, मई 1 -- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पश्चिमी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएम चौहान ने परतापुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक एवं पत्रकार वार्ता में कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित धोखाधड़ी के खिलाफ 3 मई को पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोगों के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि कानून के तहत किसी पर इसे थोपना उचित नहीं है। सीएम चौहान ने कहा कि पहले से ही महंगी बिजली दरों से जनता परेशान है, ऊपर से स्मार्ट मीटर के नाम पर धांधली की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि हर जिले में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में विद्युत मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा और स्मार्ट मीटर की प्रतियों को जलाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि 16 से 20 मई तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.