लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- मैगलगंज, संवाददाता। मैगलगंज कस्बे में शनिवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। विरोध के दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद जुगुल किशोर से कस्बे के बिजली उपभोक्ताओं ने समस्याएं बताईं। आरोप लगाया गया कि विभाग बिना सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है। स्थिति को देखते हुए पूर्व सांसद ने बिजली विभाग के एसडीओ अमित को मौके पर बुलाकर समाधान के निर्देश दिए। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर केवल उन्हीं स्थानों पर लगाए जा रहे हैं, जहां पहले मीटर नहीं हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर को लेकर कैंप में बिफरे उपभोक्ता, जमकर हंगामा इस स्पष्टीकरण के बाद प्रदर्शनकारियों ने ...