उरई, अप्रैल 6 -- कुठौंद, संवाददाता। कुठौंद में किसानों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों ने बिजली घर का घेराव कर स्मार्ट मीटर को हटाने को हंगामा कर नारेबाजी कर विरोध जताया। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया। जालौन के कुठौंद विकास खंड में सोमवार सुबह क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने एकजुट होकर बिजली घर उपखंड कुठौंद का घेराव कर दिया। किसानों का मुख्य मुद्दा घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर था, जिसे लेकर उन्होंने कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि स्मार्ट मीटरों के कारण बिजली बिलों में अनियमितताएं बढ़ रही हैं और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने उपखंड अधिकारी कुठौंद से मांग की कि तत्काल प्रभाव से इन मीटरों...