चित्रकूट, अप्रैल 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगने के बाद खपत से कहीं अधिक बिल आने और जमा न होने की स्थिति में अचानक रात के समय कनेक्शन काटे जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को जुलूस निकाला। कचहरी परिसर से सदर तहसील तक कांग्रेसियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अजय यादव को सौंपा गया। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद गरीबों के घरों में खपत से अधिक बिजली बिल पहुंच रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई पार्टी कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया। ज्ञापन में अवगत कराया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। दिन भर कड़ी धूप में मेहनत कर बमुश्किल 300 रुपये कमाने वाला मजदूर इतना बिल अदा नहीं कर पा रहा है। उपभोक्ताओं की सहमति लिए बगैर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.