मुरादाबाद, मई 2 -- पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध सहित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और एसडीएम प्रीति सिंह को ज्ञापन देकर विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर लगाने का जमकर विरोध किया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण के तहसील मुख्यालय पर बैठने, कर्मचारियों के मुख्यालय पर ही निवास करने, नगर में दो विद्युत मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। व्यापार मंडल संरक्षक हाजी मुख्तार सैफी, पंकज गुप्ता, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष किफायत उल्ला खान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...