मथुरा, अप्रैल 24 -- स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली बिल अधिक आने एवं लाइट कटने से आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हाथ में लाठी-डंडे लेकर लक्ष्मी नगर बिजलीघर पहुंचीं महिलाओं ने बिजलीघर का हंगामा किया और एसडीओ को घेर लिया। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। इससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मथुरा में एक लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन मीटरों को प्रीपेड कर दिया गया है। 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली काटी और जोड़ी जा चुकी है। लाइट चालू रखने के लिए एडवांस में पैसे रखने को कहा जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन वहीं अभी काफी संख्या में लोग स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक नहीं हैं और उनको नहीं पता कि पैसे कैसे एडवांस में जमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.