कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतत्व में शनिवार को मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन हुआ। उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ किए जाने का सरकार पर आरोप लगाते हुए मांगों का ज्ञापन एडीएम ओम प्रकाश को सौंपा। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है। भीषण गर्मी में अनियमितताओं से पूर्ण स्मार्ट बिजली मीटर से आम जनता की जेबों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है और भाजपा सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। भाजपा की नीति है कि जनता परेशान रहे और उसके मूल अधिकारों का हनन होता रहे। आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में बिल जमा करने के बाद भी उपभोक्ताओं के घरों में बिजली नहीं आ रही है। यह दुष्प्रभाव है स्मार्ट मीटर का जो कि गलत है। उपभोक्ताओं की इस लड़ाई को कांग्रेस त...