आगरा, अप्रैल 30 -- शहर कोतवाली क्षेत्र की नगला बेरिया ग्राम पंचायत के अहरौली में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब से गांव में प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली का बिल उनकी उम्मीद से कहीं अधिक आ रहा है। साथ ही मीटर में बैलेंस कम होते ही बिना किसी चेतावनी के बिजली काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गांव के यतेन्द्र प्रताप सिंह, चंद्रवती, शीतला, माया, सीमा,लता, रीना, राजकुमारी, चंद्रपाल, छत्रपाल, सुमन, उषा, प्रीति ने मांग की कि स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने मीटर लगाए जाए। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर में डाले यह भी पढ़ें- बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदर्शन किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.