हापुड़, अप्रैल 21 -- नगर के मोहल्ला मजीदपुरा और रफीकनगर की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में मंगलवार की सुबह अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर से बढ़े हुए बिजली बिल, मीटर की तेज गति और रिचार्ज खत्म होने पर बिजली कटने की परेशानी को लेकर नारेबाजी की। हालांकि अधिशासी अभियंता कार्यालय से नदारद थे, ऐसे में महिलाओं ने अधीनस्थ अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्मार्ट मीटर को जल्द नहीं हटाया जाता है तो पिलखुवा की तरह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ेगा।महिलाओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग ने डायल मीटर को परिवर्तित कर स्मार्ट मीटर लगा दिए है, लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगे है तब से बिजली का बिल तीन से चार गुना हो गया है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में सोफीपुर की महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.