मथुरा, मई 5 -- स्मार्ट मीटर लगाये जाने के विरोध में सोमवार को महिलाओं ने पागल बाबा मंदिर स्थित विद्युत उप केंद्र पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए इन मीटरों को शोषणकारी बताया और न लगाने की मांग की। कांशीराम कॉलोनी की कई दर्जन महिलाएं सोमवार को बिजली घर पर पहुंची और मीटरों का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि इन मीटर में बढ़े हुए बिल आ रहे हैं जो कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं। कहा कि 10 दिनों में 1500 रुपये तक के बिल आ रहे हैं। हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसके बाद भी भारी-भरकम बिल थोपे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, भुगतान न होने पर बिजली काट दी जा रही है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को महिलाओं का हंगामा महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की। अधिकारियों ने महिलाओं को समझा बुझाकार शांत कराया। कई घंटे प्रदर्शन...