उरई, अप्रैल 8 -- जलौन। संवाददाता स्मार्ट मीटर को लेकर कुठौंद क्षेत्र में ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को एक बार फिर सैकड़ों ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली आपूर्ति अनियमित हो गई है और बिना वजह बिजली कट रही है, जिससे उनका जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है और सारे काम काज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली घर का घेराव कर जाम लगाए ग्रामीणों का कहना है कि 700 रुपये तक का रिचार्ज कराने के बावजूद बिजली दो दिन भी ठीक से नहीं चल पा रही है। ऑटोमेटिक कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। यही कारण है कि दो दिन पहले भी बिजलीघर का घेराव किया गया था, जहां अधिकारियों ने 24 घंटे में समस्या के समाधान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.