रुडकी, फरवरी 11 -- रुड़की, संवाददाता। स्मार्ट मीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (रोड) के बैनर तले किसानों ने बुधवार को रुड़की स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए इसे बंद करने और अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की चेतावनी दी है। मौके पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को धरने का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि ऊर्जा निगम जबरन देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जिसका संगठन कड़ा विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी स्थिति में अपने घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। ये केवल किसानों को परेशान करने का नया तरीका है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.