पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। अमरिया तहसील क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों से परेशान व्यापारियों ने ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष के तहसील अध्यक्ष असगर अली की अध्यक्षता में व्यापारियों ने आम जनता की समस्या को उठाया। हाइवे पर लामबंदी कर तहसील पहुंच कर उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में लेखपाल अनूप कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल का कहना है कि पुराने डिजिटल मीटरों के मुकाबले स्मार्ट मीटर की रीडिंग बहुत तेज है। जिससे बिल बहुत अधिक आ रहे हैं। मीटर रीचार्ज खत्म होते ही बिजली तत्काल कट जाती है। रीचार्ज के बाबजूद सर्वर डाउन होने के कारण घंटों बिजली सप्लाई चालू नहीं होती। व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उपभोक्ताओं की सहमति के बिना पुराने सही चल रहे मीटरों को जबरदस्ती बदलना बन्द किया जाने की मांग की। स्मार्ट मीटरों की तकनीक शुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.