सहारनपुर, अप्रैल 27 -- नागल। सधारणसीर में विद्युत उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुराने विद्युत मीटर लगवाने की मांग की। ग्रामीण पूर्व प्रधान सुरेश राणा, किसान नेता नीरज राणा, अलीम अहमद, अश्वनी शर्मा, मोनू राणा गुलजार, जय भगवान शर्मा, बृजपाल, शिवम चौधरी, जावेद, सतीश, आरिफ आदि ने दोपहर करीब 12 बजे विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर स्मार्ट मीटर के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर की विद्युत बिलों में धांधलेबाजी से उपभोक्ता परेशान है। खपत से ज्यादा बिल आना इसका प्रमाण है। शिवम चौधरी का कहना है कि उनके मीटर ने 1210 रुपए होने के बाद भी एक ही रात में 354 रुपए बकाया दिखाकर...