चंदौली, अप्रैल 9 -- सकलडीहा। तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गांवों में लगे बिजली के स्मार्ट मीटर के विरोध में और मुंसफी कोर्ट की स्थापना को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्या का समाधान नहीं होने पर एक माह बाद पुन: धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया। एसडीएम कुंदन राज कपूर के आश्वासन के बाद प्रदर्शन को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर एसडीओ सियाराम यादव, दीनानाथ श्रीवास्तव, पिंटू पाल गुड्डू पासवान, अंजनी सिंह, गुड्डू शर्मा, विजय पासवान, करुणाकर पाण्डेय, राढू यादव, अखिलेश यादव, श्यामसुंदर अंकित कुमार सहित अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...