बुलंदशहर, मई 9 -- खुर्जा। नगर के जीटी रोड स्थित एसडीओ कार्यालय पर कुछ लोग एकत्रित होकर पहुंचे। जहां मोहल्ला अहीरपाड़ा कॉलोनी निवासी गोपाल ने बताया कि नए लगाए गए स्मार्ट मीटरों में पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल आ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का खर्च काफी बढ़ गया है। उनका आरोप है कि मीटर सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं और अचानक मीटर बंद होने से बिजली गुल हो जाती है। इससे पानी की कील्लत का भी सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से स्मार्ट मीटरों को हटाने और पोस्टपेड मीटर लगाए जाने की मांग की है। जिसके बाद लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.