रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और ऊर्जा निगम पर जनता का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। पार्टी ने चेतावनी दी है कि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ऊर्जा निगम द्वारा अप्रैल से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मामले में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों को 'खून चूसने वाले मीटर' बताते हुए कहा कि इसके जरिए आम जनता की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां आम जनता, व्यापारी और उद्योगपति सभी बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के चक्कर क...