महोबा, अप्रैल 18 -- चरखारी,संवाददाता। स्मार्ट विद्युत मीटर के बाद बढ़े बिल के विरोध में उपभोक्ताओं ने हंगामा काटते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल तीन गुना तक बढ़ गए है। तहसील में विद्युत उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में हंगामा काटा। अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज को दिए शिकायती पत्र में उपभोक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के बाद बिल बढ़कर आ रहे है। नए मीटर तेजी से चल रहे है। बिजली को उपभोग न करने के बाद भी बिल आ रहा है। बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति बंद हो जाती है। बिजली के बिल जमा करने में बजट बिगड़ रहा है। हटवारा से आए असद उस्मानी, अनिल प्रजापति, रीतेश, समीर आदि ने बताया कि भीषण गर्मी में स्मार्ट मीटर से आपूर्ति बाधित होने से परेशानी हो रही है। उपभोक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.