हाथरस, मई 4 -- हाथरस, संवाददाता। जिले के लोगों को बिजली का स्मार्ट मीटर रास नहीं आ रहा है। सोमवार को खोड़ा हजारी की दर्जनों महिलाएं मीटर साथ लेकर ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर पहुंची। महिलाओं ने कार्यलय का घेराव करते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से बिल ज्यादा आ रहा है। काफी देर तक ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में हंगामा हुआ। बाद में अधिकारियों ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। जिले में स्मार्ट मीटर का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी सादाबाद में कभी गिजरौली बिजलीघर पर महिलाएं स्मार्ट मीटरों को घरों से उखाड़कर प्रदर्शन कर रही हैं। यह भी पढ़ें- गिजरौली बिजलीघर पर प्रदर्शन करने वालों के यहां लगेंगे फिर से स्मार्ट मीटर बीते दिनों स्मार्ट मीटर के विरोध में नवीपुर चौराहा पर रोड...