सोनभद्र, मई 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट, गलत बिलिंग, बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। राबर्टसगंज स्वर्ण जयंती चौक पर नारेबाजी कर स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की।जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह से फेल हो चुकी है और यह अब जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर इतने स्मार्ट हो गए हैं कि बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली काट देते हैं, लेकिन रिचार्ज के बाद भी 2 से 12 घंटे तक बिजली बहाल नहीं होती। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.