जौनपुर, मई 4 -- जौनपुर, संवाददाता। स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) जौनपुर इकाई ने रविवार को पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से अंबेडकर तिराहे तक पदयात्रा निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "स्मार्ट मीटर चीटर है" और "स्मार्ट मीटर बंद करो" जैसे नारे लगाए। पदयात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतिमा जलाकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत बिलिंग और प्रीपेड व्यवस्था के कारण गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप ने प्रदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.