मथुरा, मई 4 -- स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट, गलत बिलिंग, बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भगत सिंह के नेतृत्व में रविवार को एटीवी हाईवे पर स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को डिजिटल लूट बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस जनविरोधी व्यवस्था को तत्काल बंद करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह से फेल हो चुकी है और यह अब जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ 'आप' का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर इतने स्म...