मुरादाबाद, मई 3 -- उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कैलसा रोड स्थित बिजलीघर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। गलत रीडिंग, मनमाने बिल और तकनीकी खामियों से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि जहां पहले करीब 1500 रुपये का बिल आता था, अब वह बढ़कर 5000 से 6000 रुपये तक पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- आप का स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में प्रदर्शन रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जाती है और दोबारा रिचार्ज के बाद भी आपूर्ति बहाल होने में देरी होती है।...