अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ता बिजली बिल को लेकर असमंजस में पड़ गए हैं। पिछले माह जिन उपभोक्ताओं के पोस्टपेड मीटर बदले गए थे, उनमें से कई के बिल अब तक जनरेट नहीं हुए हैं। इसके चलते उपभोक्ता अपने बकाया या नए बिल की जानकारी नहीं पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल पर भी न तो पिछला बकाया दिख रहा है और न ही नया बिल अपडेट हुआ है। ऐसे में उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं बिल जमा न होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित न कर दी जाए। समस्या के समाधान के लिए लोग लगातार बिजली घरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग के अनुसार जिले में अब तक करीब 3.02 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 2.91 लाख मीटरों को प्रीपेड प्रणाली में ब...