स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाने में जुटा कारपोरेशन
हमीरपुर, अप्रैल 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। पावर कारपोरेशन अब तक जनपद में 37400 स्मार्ट मीटर लगा चुका है। उपभोक्ताओं को इसके फायदे भी गिनाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर के स्वयं से प्रीपेड मीटर में कन्वर्ट होने के बाद से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है। बिना सूचना के बकाया होने पर कनेक्शन कट रहे हैं। जिससे गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने बताया कि उक्त मीटर आईएसआई द्वारा प्रमाणित है। मीटर रियल टाइम में भुगतान एवं खपत का विवरण बताने में सक्षम है, जो प्री-पेड मोड में भी कार्य करता है, जिसे मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज किया जा सकता है। भविष्य में सोलर लगाने पर मीटर बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्मार्ट मीटर स्थापित होने पर प्रीपेड मीटर पर विद्युत बिल के भुगतान (ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.