लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही बिजली की ठगी के खिलाफ यूपी की जनता के गुस्से का मीटर हाई है। उसे पता चल गया है कि बेवजह जरूरत से ज्यादा मीटर रीडिंग आने और बिजली का खर्चा बेतहाशा बढ़ने का असली कारण भाजपा का भ्रष्टाचार है।उन्होंने कहा है कि जनता समझ गई है कि भाजपाई ठेके देने से पहले ही मीटर-बिजली कंपनी से एडंवास कमीशन वसूल लेते हैं, जिसकी वसूली बिजली कंपनियां मीटरों को पहले से तेज दौड़ने के लिए सेट करके करती हैं। भाजपा के बिजली मीटर भी, ईवीएम मशीन की तरह हेराफेरी करते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में स्मार्ट मीटर पर अधूरे आदेश का दंश झेलेंगे नया कनेक्शन लेने वाले, उपभोक्ताओं को पड़ेगा भारी भाजपाई जनता के गुस्से के करंट से दूर ही रहें। महंगे सिलेंडर और महंगी ...