बरेली, मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को सर्किट हाउस स्थित सभागार में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रहे उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को बंद करने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। इसके अलावा उन्होंने बिजली चेकिंग के नाम पर हो रही वसूली बंद करने, घर बैठे हो रही मीटर रीडिंग बंद कराने के साथ ही उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में जनप्रतिनिधियों का फोन न उठाए जाने का मुद्दा फिर से उठा। सांसद छत्रपाल गंगवार ने जेई भोजीपुरा की शिकायत मुख्य अभियंता से की। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और पवन विहार में गर्मियों की तैयारियों को लेकर जानकारी की। जनप्रतिनिधियों ने घर बैठे बिलिंग होने, गलत बिल मिलने से उपभोक्ताओं को होने वाली परेशान...