लखनऊ, जनवरी 6 -- - केंद्र सरकार हर स्मार्ट मीटर पर दे रही है 900 रुपये की सब्सिडी, इस रकम पर उपभोक्ताओं का हक - बीते साल नियामक आयोग ने तय किए थे 2800 रुपये स्मार्ट मीटर के दाम लखनऊ, विशेष संवाददाता। नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लिए 2800 के बजाय 1900 रुपये देने पड़ सकते हैं। यही नहीं, थ्री फेज मीटर के लिए तय 4100 रुपये के दाम में भी इतनी ही कमी हो सकती है। दरअसल, यह रकम केंद्र से मिल रही सब्सिडी के एवज में कम की जाएगी। विद्युत अधिनियम-2003 की व्यवस्था के मुताबिक सब्सिडी की रकम का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। 31 दिसंबर 2025 को नियामक आयोग ने सिंगल फेज स्मार्ट मीटर के दाम 2800 और थ्री फेज के लिए 4100 रुपये तय किए हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि नए कनेक्शन में आरडीएसएस योजना के मीटर लगाए जा रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.