अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी (आप), उत्तर प्रदेश इकाई ने स्मार्ट मीटर सिस्टम के खिलाफ अलीगढ़ सहित प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सभी जिला विद्युत उपकेंद्रों पर धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। स्मार्ट मीटर को डिजिटल लूट बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। महानगर अध्यक्ष मोनिका थापर ने प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह विफल हो चुकी है। बैलेंस खत्म होते ही बिजली तुरंत काट दी जाती है, लेकिन रिचार्ज के बाद भी कई घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन महानगर महासचिव हर्षवर्धन ने बताया कि प्रदेश में करीब 78-80 लाख स्मार...