हरिद्वार, जून 11 -- स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा कांग्रेस ने गुरुवार को नगर निगम स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में ही धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। गुरुवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान सहायक अभियंता ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी हो रही है। जिसका पहले बिल एक हजार रुपये आता था उसका स्मार्ट मीटर लगने पर कम से कम 5000 रुपये बिल आ रहा है। जो आम आदमी के लिए बहुत ज्यादा है। इसलिए वो लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्युत कार्यालय का किया घेराव पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, नितिन तेश्वर ने कहा कि जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं ...