संभल, अप्रैल 17 -- जनपद में स्मार्ट और प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के खिलाफ लोगों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। सरायतरीन के मोहल्ला भालेभाज खां में गुरुवार को उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हो रही है और बिना पर्याप्त जानकारी के प्रीपेड सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था का सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। पहले जहां बिजली खर्च किसी तरह संभल जाता था, वहीं अब खर्च बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल पहले से ज्यादा आ रहा है। यह भी पढ़ें- दावे फेल, झटपट पोर्टल पर नहीं पोस्टपेड मीटर का विकल्प प्रीपेड सिस्टम के तहत रिचार्ज खत्म होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। जिससे लोगों के...