गाजीपुर, मई 2 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक से बढ़कर आ रहे बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध जताते हुए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुए इस विरोध में कुन्दन खरवार ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल 15-17 रुपये प्रतिदिन से बढ़कर करीब 295 रुपये प्रतिदिन हो गया है, जो गरीब और मध्यम वर्ग के लिए भारी बोझ है। नगर अध्यक्ष जिशान जलाली ने कहा कि सोलर योजना अपनाने वालों को भी अधिक बिल मिल रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जावेद खां ने बिलिंग में पारदर्शिता पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने, अतिरिक्त बिलो...