स्मार्ट मीटर के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सदस्यों का फूटा आक्रोश
मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने सोमवार को स्मार्ट मीटर की खामियों को अभी तक दुरुस्त नहीं किए जाने, गलत रीडिंग, मनमानी बिलिंग के विरोध में कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। इस दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे। चेताया कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सौंपे गए पत्रक में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता का शोषण किया जा रहा है। कहा कि गरीब, किसान, बुनकर, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवार लगातार गलत बिलिंग और बढ़ते बिजली बिलों से परेशान हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सदस्यों का फूटा आक्रोश सरकार जनता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.