लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित शक्ति भवन के गेट पर रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीले दुपट्टे और आप की टोपी पहने कार्यकर्ता हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर शक्ति भवन के गेट पर सड़क पर बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पोस्टरों पर लिखा था कि स्मार्ट मीटर स्मार्ट धोखा है, लूट की नीति बंद करो और बिजली हमारी हक हमारा स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ते देख पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जमीन से घसीटते हुए जबरन उठाना शुरू किया। कई कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए जिन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.