कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- कौशाम्बी जनपद में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाए। भाकियू के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी का आरोप है कि इन मीटरों के लगने से बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, जिससे किसान और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कहा कि पहले की तुलना में अब बिजली बिल कई गुना अधिक आ रहे हैं। उन्होंने इसे जनविरोधी निर्णय बताते हुए तत्काल प्रभाव से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया और स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन...