बलिया, मार्च 21 -- बेल्थरारोड। बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापारियों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्राहकों का कहना है कि नई व्यवस्था में कई तकनीकी और अधिक बिल की समस्याएं सामने आ रही हैं। बताया कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बाधित हो जाती है, जिससे घरेलू कार्य और व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा मीटर में अचानक बैलेंस कटने, रीडिंग समझ में न आने और ऐप या सर्वर की तकनीकी दिक्कतें भी हो रही हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार रिचार्ज कराने की मजबूरी और अनियमित कटौती से व्यापारी वर्ग खासा परेशान है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्त का कहना है कि छोटे...