शामली, फरवरी 3 -- मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला शामली के प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर स्मार्ट मीटर से जुड़ी गंभीर समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद व्यापारियों एवं उद्योगों को अनावश्यक रूप से बढ़े हुए बिजली बिल, तकनीकी खराबी, गलत रीडिंग तथा शिकायतों के समय पर निस्तारण न होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों तथा उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होने अनुरोध किया गया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित इन समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही कराई जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। एसई वीरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.