गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के कारणों की जांच कराकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। समय पर एसएमएस अलर्ट, रिचार्ज और रिकनेक्शन को लेकर कुछ उपभोक्ताओं की शिकायतें मिलीं हैं। प्राथमिकता पर कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता एके शुक्ला ने मोहद्दीपुर स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि कई उपभोक्ताओं के बिल के मैसेज मोबाइल पर न आने की दशा में इसमें सुधार किया जाएगा। उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिल और रिचार्ज किए रुपये की जानकारी मिल सके यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर में काफी सुविधाएं दी गई हैं, जिसके प्रयोग से उपभोक्ता बिल जमा करने व अन्य जानकारी ले सकता है। यह भी पढ़ें- नेटवर्क ईशू वाले स्थानों पर नहीं होंगे मीटर प्रीपेड उन्होंन...