अलीगढ़, अप्रैल 19 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर व्यवस्था अब उपभोक्ताओं के लिए राहत के बजाय बड़ी परेशानी बनती जा रही है। लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं, लेकिन उनके निस्तारण में देरी से लोगों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नेगेटिव बैलेंस होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत काट दी जाती है, जबकि रिचार्ज के लिए ऑनलाइन पोर्टल सही समय पर काम नहीं करता। ऐसे में उन्हें मजबूरन बिजली घरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे भीषण गर्मी में स्थिति और खराब हो जाती है। विभाग ने बिजली घरों पर शिविर लगाकर शिकायतों के निस्तारण का दावा किया था। लेकिन, रविवार को अधिकांश बिजली घरों पर सन्नाटा मिला।सासनीगेट बिजली घर पर हालात यह रहे कि शिकायतों के बावजूद वहां सन्नाटा पसरा मिला। जबकि विभाग की ओर से यहां स्टाफ तैनाती के ...