मेरठ, मार्च 31 -- स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता और निदेशक वाणिज्य संजय जैन ने पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में बिजली अफसरों की फौज उतार दी। सोमवार को एमडी ने इसकी खुद शुरुआत की थी। मंगलवार को हर जिला मुख्यालय पर बिजली अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर स्मार्ट मीटर के खूबियां, उपभोक्ताओं को होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। अफसरों ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता फ्रेंडली है। अभी शुरूआती दौर है, दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन भविष्य स्मार्ट मीटर का ही है। अगले साल तक शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगने हैं। मंगलवार को बिजली अफसरों ने विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.