मैनपुरी, मार्च 28 -- बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने को मुख्य अभियंता फिरोजाबाद जोन भरत सिंह ने जनपद में बिजली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता व सभी एक्सईएन के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने को अभियान चलाया जाए। एसई, एक्सईएन, एसडीओ व जेई गांव शहरों में गोष्ठी आयोजित कर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे बताएं। बैठक में मुख्य अभियंता ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली चोरी रोकने, बिल की पारदर्शिता बढ़ाने व समय पर सही बिल देने में मदद करता है। स्मार्ट मीटर से बिजली कटने व चालू होने की जानकारी भी तुरंत मिल जाती है, जिससे उपभोक्ता को बेहतर सुविधा मिलती है। कहा कि उपभोक्ता सेवा में बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए। उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व वसूली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.