स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरे जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
बस्ती, मई 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए गए प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में विद्युत उपकेन्द्र व मालवीय रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर की प्रतिकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध दर्ज कराया। राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही खुली लूट को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। स्मार्ट मीटर योजना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और आम उपभोक्ताओं एवं किसानों को राहत प्रदान करने के लिए पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था लागू की जाए। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.