स्मार्ट मीटर की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न करने पर उठ रहे सवाल
लखनऊ, अगस्त 14 -- स्मार्ट मीटर की जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न होने पर सवाल उठ रहे हैं। राज्य में 94 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा नए कनेक्शन में इनका इस्तेमाल जारी है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनी उच्चस्तरीय समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। बावजूद इसके अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती और सभी तथ्यों से उपभोक्ता संतुष्ट नहीं हो जाते तब तक नए कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर के इस्तेमाल पर पावर कॉरपोरेशन को विचार करना चाहिए। अवधेश ने पावर कॉरपोरेशन से मांग की है कि जल्द रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.