शामली, मार्च 6 -- गांव हसनपुर लुहारी मे करीब सात माह पूर्व लगे बिजली के स्मार्ट मीटर की गलत अपडेटिग होने के कारण उपभोक्ताओ को परेशानी हो रही है। नये स्मार्ट मीटर लगा दूसरे उपभोगताओ के मीटर की कर दी अपडेटिग जिसके चलते बिजली का बिल गलत बनने से आ रही परेशानी। अब बिलो को सही कराने के लिए लगाने पड रहे हैं जिला स्तर के चक्कर। गांव हसनपुर लुहारी मे सात माह पूर्व बिजली निगम द्वारा स्मार्ट मीटर घरो पर लगाने का कार्य किया गया था। जिसमे कुछ बिजली कनेक्शन पर मीटर लगाये गये थे कुछ पर ग्रामीण ने स्मार्ट मीटर ना लगने का विरोध करते हुए मीटर नही लगने दिये थे। कुछ बिजली कनेक्शनों पर लगे स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम ने पुराने मीटरो की संख्या को नये मीटर मे अपडेटिग कर दी। जिसके बाद स्मार्ट मीटर व दूसरे पुराने मीटर के नंबर बदलने के कारण बिल गलत आने लगे हैं। टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.